रामनवमी पर निकली शोभायात्रा बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बैकुंठपुर | श्री कर्ता फाउंडेशन द्वारा रामनमी पर शोभायात्रा निकाली। महारानी से शोभायात्रा की शुरुआत की गई।

उसरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद उसरी, गोरौली होते हुए शोभायात्रा मसूरिया बाजार पहुंची। मसूरिया बाजार में शोभायात्रा का स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

मसूरिया बाजार से फतेपुर होते हुए महारानी शिव मंदिर पहुंचकर शोभा यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। पहली बार रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था। शोभायात्रा में मनोज पाण्डेय, हैप्पी दुबे, चंद्रमा साह, विकाश सिंह, चीटू सिंह, विनय यादव, पप्पू यादव, गोलू पाण्डेय ,मनोज दुबे,सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *